Uncategorized

राजस्थान सड़क दुर्घटना, परीक्षा देने जा रहे 6 यात्रियों की मौत

दुर्घटना में वैन में सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि चार अन्य युवकों ने अस्पताल में जान गंवाई. दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. इन्हें जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करया गया है

जयपुर न्यूज़ राजस्थान के चाकसू के पास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मरने वाले युवक अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे थे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतने हादसे पर दुख जताया है. जयपुर के चाकसू में नेशनल हाईवे 12 पर शनिवार सुबह यह वाकया उस समय हुआ जब एक वैन, ट्रेलर से जा टकराई.  इस दुर्घटना में वैन में सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि चार अन्य युवकों ने अस्पताल में जान गंवाई. दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. इन्हें जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करया गया है वैन में सवार युवक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) देने जा रहे थे. यह परीक्षा रविवार को होनी है. मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की है. गहलोत ने कहा, ‘‘चाकसू में सड़क हादसे में छह  परीक्षार्थियों की मृत्यु दुखद है. मैं भगवान से सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं

ख़बरें और भी है………….http://महानदी में एलीफैंट सेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीवी पत्रकार अरिंदम दास की मौत कैमरामैन गंभीर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!