रायगढ़छत्तीसगढशिक्षा

रायगढ़ KG कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन में 590 सीटों के लिए 2966 स्टूडेंट्स ने आवेदन

Story Highlights
  • शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के तीसरे , चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही स्नातक की अंतिम वर्ष की भी सेमेस्टर परीक्षाएं अटल विश्वविद्यालय लेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो केके चन्द्राकर ने आदेश जारी कर दिया है। अगस्त में इस संबंध में दोनों विश्वविद्यालय के अफसरों के बीच बैठक हुई थी, उसमें इस पर निर्णय लिया गया था।

रायगढ़ न्यूज़ धमाका ///  केजी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन में 590 सीटों के लिए 2966 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। गुरुवार को फार्म भरने की अंतिम तारीख थी । शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद फिर 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे।ग्रेजुएशन की परीक्षा देर से होने के कारण इस साल सत्र तीन महीने देर से चल रहा है।

जिले में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए सबसे अधिक विषय और सीटें केजी कॉलेज में हैं। एमएससी में दाखिले के लिए कड़ी स्पर्धा होती है इस बार भी एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी और जुलॉजी में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। एमएससी केमिस्ट्री में 40 सीटों में 400 आवेदन आए हैं। बॉटनी में भी 40 सीटों के लिए 398 आवेदन आए हैं । एमएससी जुलॉजी की 40 सीटों पर 580 आवेदन आए हैं। एमए के लिए आवेदन कम हैं। एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे। इस बार प्राप्तांक बढ़ने से स्पर्धा बढ़ी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!