छतीसगढ़कोरबा

 खूंखार भालू के हमले से युवक की मौत, मवेशी को भी बनाया शिकार

Bear Attack: खूंखार भालू के हमले से युवक की मौत, मवेशी को भी बनाया शिकार

कटघोरा न्यूज धमाका – कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर खूंखार भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मवेशियों को चराने गया था. तभी एक गुफा में छिपे भालू को देखने का प्रयास किया, इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया. वहीं भालू के हमले से एक मवेशी की भी मौत हो गई है. यह मामला जटगा चौकी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमलीकुंडा निवासी ईश्वर धंनवार (38 वर्ष) रोज की तरह अपनी गाय-बकरी चराने गया हुआ था. तभी वह नाले के समीप जाकर गुफा में छुपे भालू को देखने की कोशिश किया. इसी दौरान भालू ने युवक और एक गाय पर हमला कर दिया. भालू के हमले से ईश्वर धंनवार के गले, बाईं आंख के ऊपरी हिस्से, सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई. वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गाय की भी मौत हो गई. घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को मिली. जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर मृतक के परिवार को प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई. परिक्षेत्र अधिकारी जटगा ने मृतक की माता तुरतिया बाई को यह राशि सौंपते हुए, आसपास के गांवों में मुनादी कराई कि लोग जंगल की ओर न जाएं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!