छतीसगढ़बलौदाबाजार

सूने मकान में चोरी : ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी कर दी पार 

lakhs rupees gold-silver cash theft

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सूने मकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा कालोनी की है। यहां चोरों ने एक खाली मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुरा लिए। मकान मालिक रायपुर में अपनी माँ के इलाज के लिए गए हुए थे, और जब वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर में रखी आलमारी का लाकर भी खुला था।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँच कर टीम जांच में जुट गई। पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला प्रमोदनी इस्मानुएल ने बताया कि, उनकी माँ की तबियत खराब होने के कारण वे 15 अक्टूबर से रायपुर में थे। जब वापस लौटे तो देखा कि, घर का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। चोरी की कुल अनुमानित राशि लगभग दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

पहले भी इसी कालोनी में हुई हैं चोरियां

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने की उम्मीद है। हमें ये भी बताया गया है कि, इससे पहले भी इस कालोनी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, स्थानीय निवासी कालोनाइजर पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!