छतीसगढ़Uncategorizedबिलासपुर

चलती ट्रक के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में शुक्रवार तड़के एक युवक ने ट्रक के सामने कूद कर अपनी जान दे दी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. दरअसल सड़क पर युवक की लाश देखने के बाद पुलिस जांच से पहले तक ट्रक ड्राइवर को दुर्घटना का जिम्मेदार समझा जा रहा था. लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस जब शव को पीएम के लिए भेजने के बाद जांच में जुटी तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता चला कि युवक ने आत्महत्या की है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित राजगीर (28 वर्ष), पिता संतोष राजगीर, टिकरापारा निवासी के रूप में हुई है. वह प्लंबर का काम करता था. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर अमित ने शुक्रवार की सुबह 4 बजे घर से निकलकर दयालबंद स्थित गुरुद्वारे के सामने आरहे ट्रक के सामने जाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि अमित के बड़े भाई ने भी 5 साल पहले किसी कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिवार अब तक बड़े बेटे के मौत से उबर नहीं पाया था कि छोटे बेटे ने भी आत्महत्या कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!