छतीसगढ़पेंड्रा

तिरंगा झंडा और रस्सी लेकर आत्महत्या करने PWD के बोर्ड पर चढ़ा युवक, इंसाफ नहीं मिलने पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

पेंड्रा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जिले पेण्ड्रा में स्वतंत्रता दिवस के दिन सारबहरा ग्राम पंचायत का निवासी,जय पनिका ने तिरंगा झंडा लेकर और गले में रस्सी लटका कर लोक निर्माण विभाग के 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़कर, आत्महत्या की कोशिश की। जमीन विवाद और घर की जर्जर हालत से परेशान अजय ने यह कदम उठाया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतारने में सफल रही और पूछताछ के लिए थाने ले गई। 

जमीन विवाद से परेशान था युवक 

गौरेला के सारबहरा ग्राम पंचायत के सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला युवक, अजय बघेल अपने जमीन विवाद औऱ घर की जर्जर हालत को लेकर परेशान था।उसने कई बार सरपंच और अधिकारियों को अपनी समस्या बताई, पर उसकी समस्या का कोई हल नहीं निकला गया,अजय बघेल का कहना है कि कई  बार अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

कसम खिलाकर की न्याय की मांग

अजय ने अधिकारियों से तिरंगे की कसम खाकर न्याय दिलाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार सुनील ध्रुव ने तिरंगे की कसम खाकर उसे जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अजय बोर्ड से नीचे उतरा।गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि,अजय का जमीन विवाद न्यायालय में लंबित है और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!