छतीसगढ़नारायणपुर

सड़क के लिए सड़क पर महिलाएं, पक्की सड़क की मांग को लेकर आंदोलन, वाहनों की लगी कतारें

Narayanpur Orchha Marg

नारायणपुर न्यूज़ धमाका – नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के ओरछा मार्ग की सड़क जर्जर हो गई। जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लेकर छोटेडोंगर इलाके की सात पंचायत की महिलाएं काफी नाराज है। नाराज होकर सड़क बंद कर प्रदर्शन कर रही है। 

वहीं दुसरे दिन भी ग्राम बड़गांव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रही है। सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। जिससे सड़क के दोनों तरफ आने-जाने वाले लोगों की लंबी कतार लगी हुई। यात्री बस सहित सभी वाहनों के पहिए थम गए है।

जिला प्रशासन की टीम दे रहे समझाइश

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि, जब तक शासन-प्रशासन पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं करेगी। तब तक हमारा यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि, निक्को कंपनी की माल वाहक वाहनों से सड़क खराब हो गई हैं। जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाइश दें रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!