छत्तीसगढदुर्ग

20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक तो खुद अधिकारी, आईकार्ड देख हैरान हो गई पुलिस

दुर्ग न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने गांजा की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान गांजा तस्कर रविंद्र भुक्ता और गगन आनंद मेहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पहले से ही गांजा तस्करी की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मादक पादर्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया था। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक ओड़िशा पुलिस का अधिकारी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी रविंद्र भुक्ता ने खुद को ओडिशा पुलिस का कर्मचारी बताया है। उसके पास से उसका आई कार्ड भी मिला है। वह सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है।

रविवार को चलाया था अभियान

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कुम्हारी थाना क्षेत्र की पुलिस को जानकारी मिली कि मादक पदार्थ तस्कर एक ट्रक में सवार होकर कुम्हारी से भिलाई की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने घेराबंदी की थी। उसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई।

पड़ोसी राज्य से लाया गया था गांजा

अधिकारियों को तलाशी के दौरान ट्रक से दो बैग में गांजा मिला। गांजा करीब 20 किलो था। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक में सवार रविन्द्र भुक्ता और गगन आनंद मेहर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा पड़ोसी राज्य ओडिशा से लाया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी आ चुके हैं कई मामले

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नशे के बढ़ते कारोबार की शिकायत मिली है। जिसके बाद प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुर्ग और भिलाई में गांजा तस्करी के पहले भी कई मामले आ चुके हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!