
दुर्ग न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले में एक बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर घटना में शामिल तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल यह पूरी घटना जामुल थाना क्षेत्र का है जहां पर बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की तीनों आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।



