छतीसगढ़दुर्ग

SSB जवान ने की आत्महत्या,सर्विस राइफल से अपने सिर पर मारी गोली

दुर्ग न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना भिलाई में सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने सिर पर गोली मारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, SSB की 28वीं बटालियन में पदस्थ 32 वर्षीय जवान मनोज कुमार, जो हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम सीमा का निवासी था. वर्तमान में अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी के लिए SSB के क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई के रिसाली स्थित ट्रांजिट कैंप में तैनात था. मंगलवार की रात मनोज कुमार की ड्यूटी मुख्य गेट पर गार्ड के रूप में लगाई गई थी. इसी दौरान रात करीब 9 बजे, उसने अपनी इंसास राइफल से अपने सिर पर गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जवान को तुरंत इलाज के लिए स्पर्श हॉस्पिटल सुपेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जवान के शव को पोस्टमारटर्म के लिए रायपुर के एम्स ले जाया गया है. घटना की सूचना परिजनों को दी गई है, वहीं जवान के आत्महत्या के कारण स्पष्ठ नहीं हों पाया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!