छतीसगढ़रायपुर

खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, 1 की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू अभियान चलकर आज सुबह अर्जुन यादव की बॉडी बरमाद की गई। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक अर्जुन और भूपेश ने अपने दोस्तों के साथ संडे एन्जॉय करने के लिए प्लानिंग की। सभी नहाने के लिए खारुन नदी पत्रकारिता कॉलेज के पास एनीकेट पहुंचे थे। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। ये देखते ही दूसरे युवक ने अपने दोस्त को बचाने के लिए गहरे पानी में चले गया। हादसे में दोनों डूब गए। अचानक दोनों नदी में डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का निवासी है।

हादसे की सूचना डायल 112 मौके पर पहुंची, तत्काल बाद SDRF रायपुर की टीम सर्च अभियान में जुट गई। रेस्क्यू में टीम को सुबह सफलता मिली, एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। नदी से युवक के शव को बाहर निकालकर टीम ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!