छतीसगढ़कोंडागांव

कोण्डागांव: NH-30 पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, एक घायल

कोण्डागांव न्यूज धमाका – जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर नेशनल हाइवे-30 के चिखलपुटी के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो गायों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिंद्रा ट्रेवल्स की एक बस ने तीनों गायों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बस को कोण्डागांव बस स्टैंड में रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बस को रायपुर के लिए रवाना कर दिया। हालांकि, ड्राइवर और कंडक्टर को अगले दिन कोण्डागांव थाने में वाहन पेश करने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बताया जा रहा है कि यह बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!