छतीसगढ़रायगढ़

शादी तय नहीं होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घर में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से खुदकुशी एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शादी का सपना सजाए युवक ने रिश्ता तय न होने से निराश होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया (24 वर्ष) की आज उसके ही कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली. बताया जा रहा है कि परिजन कल रात पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे. आज सुबह जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह दरवाजा खोलकर जब अंदर गए तो उन्होंने देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था.

फांसी पर लटकती लाश मिलने के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन बार-बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा. फिलहाल, लैलूंगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!