छतीसगढ़कोरबा

108 एम्बुलेंस के मैनेजर की जमकर पिटाई… जख्म देख उड़ जाएंगे होश

CG News: 108 एम्बुलेंस के मैनेजर की जमकर पिटाई… जख्म देख उड़ जाएंगे होश

कोरबा न्यूज धमाका – 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक (मैनेजर) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और उसकी महिला साथी ने मिलकर जिला प्रबंधक प्रिंस पांडे का पहले अपहरण किया. दोनों ने मिलकर प्रिंस के साथ मारपीट की और उसे एक घर में बंद कर दिया. मामले में कंपनी ने आरोपी ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है. साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. आरोपियों को इतना मारा कि उसके जख्मों को देख

जानकारी के मुताबिक, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर में कार्यरत प्रिंस पांडे कोरबा में 108 सेवा का जिला प्रबंधक है. कुछ समय पहले प्रिंस ने 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था. बताया जाता है कि मोतीलाल आदतन शराबी है. निलंबन की कार्रवाई से नाराज मोतीलाल ने महिला साथी किरण चौहान के साथ मिलकर पहले प्रिंस पांडे का अपहरण किया. पीड़ित युवक को मेडिकल कॉलेज परिसर ले जाकर उसके साथ मारपीट की. जब पिटाई से प्रिंस बेहोश हो गया तो आरोपियों ने दादर के पास एक घर में उसे बंद कर दिया. 

प्रिंस ने होश आने के बाद अपने दोस्त और कोरबा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित ने पुलिस को अपना लोकेश शेयर किया. जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को छुड़ाकर लाई. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

कंपनी ने आरोपी चालक को किया बर्खास्त 

इमजेंसी सेवा कंपनी ने मामले के सामने आने के बाद निलंबित ड्राइवर मोतीलाल यादव को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस थाने में जिला प्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!