छतीसगढ़रायपुर

शराब के नशे में तीन युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी के मुजगहन इलाके में महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों आरोपी मुजगहन क्षेत्र के कांदुल ग्राम के रहने वाले है। घटना 25 नवंबर की है। तीन आरोपियों ने फोन कर महिला को घटना वाली जगह बुलाया था। जहां तीनों आरोपियों ने महिला के साथ शराब पी, फिर जबरदस्ती करते हुये बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, पीड़िता महिला ने थाना मुजगहन आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ 25 नवम्बर की रात तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी प्रेमलाल साहू, राजू साहू और धनेश्वर उर्फ राधे निषाद को गिरफ्तार किया।

घटना के संबंध में जांच करने पर पता चला कि 25 नवम्बर की शाम 5.30 बजे पीडिता के पूर्व परिचित मित्र के माध्यम से आरोपी प्रेमलाल साहू के साथ जान पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी प्रेमलाल साहू ने मोबाइल से फोन करके पीडिता को अपने घर बुलाया। पीडिता अपने स्कुटी से आरोपी के बुलाये पते पर पहुंची, जिसके बाद पीडिता द्वारा अपनी गाडी को एक दूसरे जगह रखकर तीनों आरोपियों के साथ उनके आटो में बैठकर उनके द्वारा बताये गये जगह पर पहुंची। जहां पर तीनों आरोपियो एवं पीडिता ने एक साथ शराब का सेवन किया।

नशा होने पर आरोपियों ने पीडिता के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना पर थाना मुजगहन में तत्काल अपराध कमांक 277/2024 धारा 70 बी.एन.एस कायमी कर विवेचना में लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP संतोष सिंह द्वारा तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1 राजू उर्फ राजीव साहू पिता स्व. धनुष साहू उम्र 21 साल

2 प्रेमलाल साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 29 साल

3 धनेश्वर निषाद पिता बोधीराम निषाद उम्र 33 साल तीनो साकिनान ग्राम कांदुल थाना मुजगहन ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!