छतीसगढ़रायपुर

सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, 2 लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ, CCTV का DVR भी ले गए चोर…

 रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी  रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया है. मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ किया है. वहीं शातिर चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का घर है. यहां मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR चोरी कर शातिर चोर फरार हो गए. 

घटना के दौरान अवधेश सिंह मुंबई में थे. मुंबई में CCTV मोबाइल से डिस्कनेक्ट होने पर पीड़ित ने छोटे भाई घर को कॉल कर देखने के लिए भेजा तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ है. अवधेश सिंह ने मामले में FIR दर्ज कराया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!