नई दिल्ली

फिर बढ़े CNG – PNG के दाम

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// महंगाई से परेशान लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत तो पहले से ही आसमान छू रही है। अब पीएनजी और सीएनजी के दामों में भी इजाफा हुआ है। आईजीएल ने पीएनजी के दाम में रूपए 2 बढ़ा दिए है। नए दाम 13 अक्टूबर से लागू कर दिए जाएंगे। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सीएनसी 49.76 रुपये प्रति किलोग्राम है और पीएनजी 35.11 रुपये प्रति एससीएम मिलेगी।कीमतें बुधवार सुबह छह बजे से लागु हो गी है। अब दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले 10 दिन में पीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। बता दें कि आईजीएल ने पहले घरेलू पीएनजी की कीमतों में 2 अक्टूबर को बढ़ोतरी की थी, जिससे दिल्ली में घरों को आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की उपभोक्ता दर 2.10 रुपये प्रति घन मीटर बढ़कर 33.01 रुपये प्रति एससीएम हो गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!