क्राइमछत्तीसगढबिलासपुर

युवक ने अपनी गर्ल फ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मारा चाकू

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार को अपनी गर्ल फ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक के परिजनों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरलेस कॉलोनी में रहने वाली युवती रेखा कोल का शनिवार को जन्मदिन था। वह खपरगंज में रहने वाले अपने प्रेमी आशीष कश्यप के साथ पार्टी करने गई थी। देर रात दोनों घर लौटे तो युवती के परिजन उसे डांट-फटकार लगाने लगे। बात बढ़ी तो उसका ब्वॉयफ्रेंड आशीष युवती के भाई प्रेम से भिड़ गया। इस पर प्रेम ने कॉल करके अपने दोस्त और बहन के एक्स ब्वॉय फ्रेंड दीपक को घर बुला लिया। दीपक को सामने देख रेखा भड़क गई।

ALSO READ : बालको एल्युमिनियम संयंत्र में हादसा , मशीन के बीच में दबकर कर्मी की मौत

दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच रेखा ने अपने प्रेमी दीपक को उकसाया तो उसने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दीपक खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि आशीष कश्यप और युवती शराब के नशे में धुत थे। रात में दोनों कार में घूम रहे थे। घायल दीपक ने भी शराब पी रखी थी। घायल दीपक की बहन ने आरोप लगाया कि युवती के कहने पर ही आशीष ने उसके भाई पर कार से चाकू निकाल कर हमला किया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!