कोंडागांवछत्तीसगढ

लिहागांव की महिला समूह को गौठान में बनाये गये कम्पोस्ट खाद बेचने के बाद भी नहीं मिला पैसा, कलेक्टर से लगायी भुगतान की गुहार

कृषि , वन व उद्यान विभाग को महिलाओं ने गौठान में गोबर खरीद कर बनाकर बेची थी कम्पोस्ट खाद।

बीएस ठाकुर, डीएफओ उत्तर वन मण्डल कोण्डागांव – मेरी जानकारी में यह मामला नहीं आया है। आपके माध्यम से षिकायत मिली है। मैं जांच कराउंगा। अगर शिकायत सही है तो तत्काल भुगतान कराउंगा।

कोण्डागांव न्यूज़ जिले की गा्रम पंचायत बडेराजपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाली समूह से जुड़ी महिलाओं का है। बड़ेराजपुर ब्लाॅक के गौठानों में कार्यरत लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं सोमवार को जिला कार्यालय पहुंची । मां अंबे समूह लिहागांव की श्रीमती भुनेष्वरी,नेमबती व अन्य महिलाओं के मुताबिक बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत स्थापित गौठानों कार्य करने वाली महिलाएं है। इन सभी महिलाओं ने मिलकर 2136.39 क्विटंल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया था। जिसमें से 12033 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद उद्यान विभाग कृषि विभाग वन विभाग को विक्रय किया है। जिसका मूल्य 1347536.00 रूपए होता है। सभी महिलाएं विगत माह जुलाई से सतत रूप से काम कर रही कितु आज पर्यप्त लाभाषं की राषि प्राप्त नही हुआ है।

सरकारी योजना का ये है हाल

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान योजना का सही क्रियान्वयन नहीं होने से महिला समूह में जुडी महिलाओं को परेषानियों का सामना करना पड रहा है। बरती जा रही अनियमितता के कारण महिलाओं के लिए आर्थिक उत्थान तो नही बल्कि आर्थिक बोझ बन गया है। अधिकारियों को कई बार निवेदन करने के बाद परेषान होकर षिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पहंची है। ताकि किसी तरह हमें कम्पोस्ट की विक्रय राषि मिल सके। राशि ना मिलने पर हम गौठानों में कार्य करने में असमर्थ होगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!