छतीसगढ़गरियाबंद

जंगल में मिला युवक-युवती का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद न्यूज़ धमाका – गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.

शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!