छतीसगढ़अंबिकापुर

शराबी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या,आरोपी पहले भी अपनी पहली पत्नी और भाई की हत्या के मामले में सजा काट चुका

कुछ काम क्यों नही करते.. दादी की बात सुनते ही आगबबूला हुआ पोता, कर डाली  खौफनाक हरकत - grandmother taunted grandson do some work after hearing  enraged man did terrible act in

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी । मामूली विवाद के कारण हत्या  की गई है । आरोपी पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है । पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा का है। 

यह पूरी घटना  पुटा गांव का है। जहां एक शराबी पति ने नशे में अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी।  हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है। मृतक महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है फ़िलहाल आरोपी पति घटना के बाद से फरार हो गया है। बताया जा रहा है की  आरोपी पहले भी अपनी  पहली पत्नी और भाई की  हत्या के मामले में सजा काट चुका है।  फ़िलहाल  पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या 

वहीं कुछ दिन पहले बलौदाबाजार जिले में पुलिस हत्या के एक मामले में बाद मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही अपने भाई की हत्या कर उसे लटका दिया था और फिर पुलिस को मनगंढत कहानी सुनाई। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बया क्षेत्र के ग्राम देवपुर में पुलिस को दिनांक 3.09.23 को मृतक बसंत के घर में फांसी लिए जाने की जानकारी मिली। जहां मृतक के बड़े भाई अजय द्वारा फांसी के फंदे को हंसिया से काटकर उसे पिथौरा हॉस्पिटल, इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक का गला घोटकर हत्या करना बताया गया था। इस प्रकार मामले में मृतक की मृत्यु फांसी लगाने से ना होकर, उसकी गला घोटकर हत्या करना पाया गया। साथ ही घटना साक्ष्य को छुपाना भी पाया गया। इस मामले में पुलिस चौकी बया थाना राजादेवरी में अपराध क्र. 49/2024 धारा 302,201 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

इस मामले में पुलिस ने मृतक के करीबियों, ग्रामवासियों और सगे संबंधियों से पूछताछ की। इसके साथ ही संदेह के आधार पर मृतक के भाई अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि, मृतक बसंत के आए दिन शराब पीकर घर वालों को गाली गलौज कर बहुत परेशान था। साथ ही मृतक द्वारा आरोपी के घर के सामने ही अपने लिए एक नया घर बनाया जा रहा था, जिससे आरोपी मृतक से नाराज और उसे ईर्ष्या महसूस कर रहा था। इन्हीं बातों से परेशान होकर और आवेश में आकर उसने घटना दिनांक को अपने भाई बसंत की हत्या दी। हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसकी लाश को फांसी पर लटका दिया। किसी को उस पर शक ना हो, इसके लिए गांव में बसंत द्वारा आत्महत्या करने का हल्ला किया। फिर फांसी के फंदे को हंसिया से काटकर, उसकी लाश को नीचे उतारकर इलाज के लिए पिथौरा अस्पताल ले गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!