बिलासपुरछत्तीसगढ

देश भर में रेलवे को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हुई , रेलवे की रात्रिकालीन रिजर्वेशन सुविधा बंद

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// रेलवे बोर्ड कुछ स्पेशल ट्रेनों को ही चला रहा था।कोरोना काल के दौरान ट्रेनें बंद थी जिसके चलते पुरानी ट्रेनों के डाटा को हटाकर वर्तमान में चलने वाली स्पेशल गाड़ियों के डाटा को अपग्रेड किया गया था। अब रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनें शुरू करने का निर्णय लिया है। लिहाजा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली गाड़ियों का डाटा अपग्रेड करना पड़ेगा, ताकि रिजर्वेशन डाटा को व्यवस्थित किया जा सके। रेलवे ने पहले की तरह गाड़ियों का नए सिरे से डाटा अपग्रेड का काम शुरू कर दिया है। रेलवे के अनुसार इस दौरान 14 नवंबर की रात 11.30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक डाटा अपग्रेड किया जाएगा। पुरानी गाड़ियों के नंबर की फीडिंग के चलते इस समय में यात्रियों को PRS की सुविधाएं नहीं मिल पाएगी। यह स्थिति 21 नवंबर तक रहेगी। हालांकि लोग पहले की तरह दिन में रिजर्वेशन करा सकेंगे।

डाटा अपग्रेड के दौरान PRS की कोई भी सुविधाएं जैसे टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, पूछताछ सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। रेलवे के कर्मचारी प्रभावित समय के दौरान ट्रेनों के आरक्षण की अग्रिम चार्टिंग की व्यवस्था करेंगे। ताकि यात्रियों को समस्या न हो। इस अवधि में PRS को छोड़कर 139 सहित अन्य सभी पूछताछ सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। दरअसल, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने ट्रेनों को पहले की तरह सामान्य रूप से चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी ट्रेनों में पहले की तरह ही सामान्य किराया लगेगा। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं की गई है। अभी तक कोरोना के चलते ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!