नई दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का आदेश देने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब की चन्नी सरकार को सौंपने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार 7 जनवरी को इस पर सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामले एवं न्याय) अनुराग वर्मा शामिल होंगे। समिति तीन दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

सुप्रीम कोर्ट पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक के मामले को उठाने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को उठाने वाले वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह को पंजाब सरकार के वकील को लॉयर्स वायस द्वारा दायर याचिका की प्रति देने को कहा है और याचिका को 7 जनवरी को सुनवाई करने का फैसला लिया है। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूरे प्रकरण की कुशल और पेशेवर जांच की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जिला न्यायाधीश (बठिंडा) को सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेने का आदेश देने को कहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!