छत्तीसगढ

5 दिन पहले किया नाबालिग का अपहरण अब आया पुलिस के हाथ

आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया था नाबालिग झांसे में आ गयी थी

जगदलपुर न्यूज़ बस्तर थाना करतराई गांव से 15 सितंबर को एक नाबालिग का अपहरण हुआ था 5 दिन बाद पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी लापता हो गई है और शक है कि बाबूलाल सोनी नाम के ड्राइवर ने अपहरण किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गंभीरता जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी युवक का लोकेशन कोंडागांव के जोबा में दिखा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम लोकेशन पर पहुंची तो बाबूलाल वहां मिल गया। मौके से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था और इसी झांसे में वह आ गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!