छतीसगढ़महासमुंद

नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर मारकर छिनी चाबी, फिर गेट खोल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए अपचारी बालक

 महासमुंद न्यूज धमाका – बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए हैं. अपचारी लड़कों ने भागने से पहले नगर सैनिक व अटेंडेंट को पत्थर मारकर घायल किया, फिर चाबी छिनकर गेट खोल फरार हो गए. दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, फरार हुए चार अपचारी बालकों में से दो चोरी, एक बलात्कार और एक गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था. इनमें से दो गरियाबंद, एक बलौदाबाजार और एक सरायपाली-महासमुंद का रहने वाला है.

बालकों के फरार होने की सूचना बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश मे जुटी है. बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कई बार और कई अपाचारी बालक फरार हो चुके हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!