छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में मिला माओवादियों का बंकर, यहीं बनाते थे हथियार… छिपने का था ठिकाना

Bijapur - Security forces - Tunnel - Dump

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों से नक्सलियों का सुरंग मिला। कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के बंकरनुमा संरचना में छिपाया गया डम्प बरामद किया है। 

Bijapur - Security forces - Tunnel - Dump

डम्प को माओवादियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कक्ष में छिपाकर रखा था। बंकरनुमा कमरा 20X08 फिट साईज का था। बंकर से माओवादियों के छुपाकर रखे गये 06 नग सोलर प्लेट, 06 नग जरकीन, 02 नग माओवादी वर्दी, 02 नग सिलिंग पंखा बरामद किया। कोबरा 208 की टीम ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से माओवादी डम्प छिपाने के 12 जगहों को खोजकर नष्ट किया। 

सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई जारी 

इसके पहले कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल से माओवादियों के हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री के साथ ही सोलर पैनल भी बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!