छतीसगढ़कोंडागांव

कोंडागांव में एक दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत, भाजपा नेता पर कार से कुचलने का आरोप

naidunia_image

कोंडागांव न्यूज धमाका – शादी का सामान खरीदने जा रहे दंपती को शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने ग्राम डोगरीगुड़ा के पास पीछे से जोरदार टक्कर मार। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक हेमंत भोयर निवासी मुलमुला की दुर्घटना में मौत हुई है।

महिला चंपी भोयर घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा युवक वर्तमान में मुलमुला पंचायत में वार्ड पंच और जिला युवा कांग्रेस में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर था। हादसे के बाद स्वजनों ने कार ड्राइवर पुरेंद्र कौशिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा का नेता है। उसने चुनावी रंजिश के चलते हत्या की है।

हाईवे पर जाम लगा दिया

हादसे के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया और जांच जारी रखने की बात कही।

पीएम रिपोर्ट के बाद दर्ज होगी एफआईआर

शनिवार सुबह मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस थाना पहुंचे और वाहन ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कोंडागांव पुलिस ने घटना के बाद कार ड्राइवर पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मौत के बाद परिजनों ने कार ड्राइवर पुरेंद्र कौशिक पर कार से दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज होगा।

पूर्व मंत्री का आरोप- भाजपा के दबाव में काम कर रही पुलिस

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी शव को ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे शव को कंधे पर लेकर पैदल ही गांव के लिए निकलेंगे। इसके बाद वे पैदल ही शव को लेकर गांव के लिए निकले

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!