गीदम

विधवा को चर्च के पास्टर ने शादी का झांसा देकर 2 साल से संबंध बना रहा था, , आरोपी गिरफ्तार

गीदम न्यूज़ छत्तीसगढ़ दंतेवाडा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर चर्च का एक पास्टर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पास्टर भी शादीशुदा है।गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी।

जबरदस्ती खिलाई गर्भपात दवा


पुलिस ने बताया कि आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं लेआया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। DSP आशारानी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!