

अमेरिका न्यूज़ धमाका /// म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान मची भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। ह्यूस्टन फायर चीफ सैमुअल पेना ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई।एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान ज्यादातर लोग फ्रंट गेट की ओग भागने लगे, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया है कि 17 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। इस इवेंट में करीब 50 हजार लोगों ने भाग लिया था। करीब 300 से अधिक लोगों को चोट पहुंची है।



