
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सरकंडा क्षेत्र में एक दामाद अपने ससुराल में घुस गया और अपनी साली से गंदी हरकतें करने लगा। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर वह भाग निकला। इस घटना की जानकारी सामने उसकी पत्नी ने भी विरोध किया और पति को सजा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
ALSO READ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी रामगोपाल यादव (28) प्राइवेट जॉब करता है। वह शराब पीने का आदी है। सरकंडा क्षेत्र में ही उसका ससुराल है। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा।
इस दौरान वह मौका पाकर अपने साले की 20 वर्षीय पत्नी के कमरे में घुस गया और गंदी हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर रामगोपाल वहां से भाग निकला। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर शिकायत करने थाना पहुंच गई।
इस घटना की जानकारी आरोपी रामगोपाल की पत्नी को हुई, पति की हरकतों को सुनने के बाद उसने अपनी भाभी का पक्ष लिया। उसने पुलिस से कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी रामगोपाल अपने साले के घर पहुंचा, उस समय उसका साला घर में नहीं था। उसकी पत्नी को अकेली पाकर वह जबरदस्ती करने लगा।