गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद में धड़ल्ले से चल रहे ग्राम कोपरा के अवैध ईंट भट्ठों को किया सील

कोपरा,न्यूज़ धमाका :- राजस्व विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को कोपरा में धड़ल्ले से चल रहे अवैध ईंट भट्ठों में दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए संचालित भट्ठों को सील कर दिया। बुधवार को ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करने तहसीलदार कृष्णामूर्ति दीवान, सहायक खनिज अधिकारी मृदुल गुहा, पटवारी जालन्धर भोई के गांव पहुंचते ही ईंट भट्ठा संचालकों में हडकंप मच गया। वहीं इस टीम द्वारा शुक्रवार को भी जांच के लिए बाकी बचे ईंट भट्ठों में दबिश देने की बात कही गयी है।

बुधवार देर शाम तक किये गए इस कार्रवाई में रेखन चक्रधारी, कमलेश्वर सिन्हा, दिनेश साहू, भोज साहू, श्रवण नगारची का शासकीय जमीन में ईंट भट्ठा संचालित होना पाया गया तो वहीं गौकरण साहू, जितेंद्र साहू का भठ्ठा उनके निजी जमीन में पाया गया। जहां बड़े पैमाने पर ईंट निर्माण कर पकाया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी भट्ठों को सील कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि इस अवैध ईंट भट्ठों पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से भठ्ठा संचालकों हौसला बुलंद हो गया था। बिना कोई प्रशासन से अनुमति के बिना ईंट भट्ठा संचालित कर मोटी रकम में ईंट बेचा जा रहा था। भठ्ठा संचालकों का हौसला इतना बुलंद हो गया था कि वे निजी जमीन के साथ साथ शासकीय जमीन पर भी बेधड़क ईंट निर्माण कर शासकीय जमीन सहित चारागाह भूमि पर भी ईंट पकाया जा रहा था।

जिससे भठ्ठे के आग में तपकर जमीन बंजर होती जा रही थी। ईंट को पकाने के लिए बेशकीमती हरे भरे पेड़ों की भी कटाई की जा रही थी। इसी तरह कुछ लोग शासकीय भूमि के मिट्टी को खोदकर कधो ईंट निर्माण कर अन्य लोगों से मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा था। जिसे खरीदने वालों द्वारा शासकीय जमीन पर बड़ी-बड़ी भट्ठा तैयार कर पकाकर बेचा जा रहा है।

शासकीय जमीन पर बड़े पैमाने पर ईंट निर्माण किये जाने से जमीन खेत का शक्ल ले लिया है। जिसे उन्ही लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर कुछ वर्षों बाद फसल लेना शुरू कर देते हैं। क्षेत्र के आसपास के प्रत्येक गांव में एक न एक ईंट भट्ठा धधक रहा है। इन भठ्ठों से न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!