नई दिल्ली

फिर खुलेंगे स्कूल, 6वीं से लेकर बड़ी कक्षाओं को तत्काल और प्राइमरी से 5वीं क्लास तक के स्कूल 20 दिसंबर से खोलने का प्रस्ताव

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव मिला है. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के फैसले के बाद स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी करेंगे. शिक्षा विभाग ने छठवीं से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर तत्काल खोलने और प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 20 दिसंबर से खोलने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों और डिमोलिशन पर लगी रोक को हटाने के लिए कई एजेंसियों ने मौखिक निवेदन किया है. उनके लिखित आवेदनों पर 16 दिसंबर को बैठक में विचार किया जाएगा. ट्रकों पर बैन अभी जारी रहेगा.सी.एन.जी इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवाओं से जुड़े ट्रकों को छूट जारी रहेगी. दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान, एंटी ओपन बर्निंग अभियान, पानी का छिड़काव और वाहनों के पीयूसी चेक का अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सिविल लाइन में सोमवार को महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया. गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति को लेकर विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की है. दिवाली के बाद प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी, उसमें पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है. 1 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक प्रदूषण का स्तर 250 से 325 के आसपास रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 14 से 16 दिसंबर तक प्रदूषण स्तर के थोड़ा बढ़ने के संकेत हैं. इसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना है.

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को इसमें छूट देने के लिए अधिकृत किया है. शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल खोलने को लेकर पर्यावरण विभाग को आवेदन मिला है, जिसमें दो प्रस्ताव हैं. पहला छठवीं से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट और कोचिंग तत्काल खोले जाएं. इसके अलावा प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 20 दिसंबर से स्कूल खोले जाएं. इस आवेदन को हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को भेज रहे हैं. जिसके निर्णय के बाद हम स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!