छतीसगढ़रायपुर

बदमाशों की पिटाई से डरा युवक ट्रेन के सामने कूदा, 10 दिन पहले बेटे को केस वापस लेने की मिली थी धमकी

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को बरबंदा रेलवे फाटक के पास संतोष का शव मिला, जिसमें सिर धड़ से अलग था। घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट में युवक ने जगन लहरे, विकास लहरे, और अर्जुन लहरे के नामों का जिक्र किया है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोंदेकला निवासी 40 वर्षीय मृतक संतोष पटेल के बेटे समीर पटेल ने 14 अगस्त को मोहल्ले के ही रहने वाले जगन और अर्जुन के खिलाफ थाने में मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई थी। मृतक के बेटे ने बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बीचबचाव में करने आए उसके दोस्त और पिता संतोष पटेल को चोट आई थी।

विधानसभा थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद 17 अगस्त को जगन लहरे, विकास लहरे और अर्जुन लहरे ने मृतक के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद समीर पटेल ने फिर से 17 अगस्त को जगन, विकास और अर्जुन लहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!