छतीसगढ़जांजगीर

डीजे की धुन पर फिल्मी गानों में नाचे पुलिसकर्मी

जांजगीर- चांपा न्यूज़ धमाका –  शिवरीनारायण थाना परिसर में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों के नाचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में डीजे चलाकर थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी नाचने दिख रहे हैं। वैसे तो आम आदमी घर में छठी कार्यक्रम करता है तब भी डीजे बजाने के लिए एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेने का नियम है। नियम का उल्लंघन करने पर यही पुलिस डीजे की जब्ती की कार्रवाई करती है मगर थाना परिसर में डीजे बजाने के लिए इनके द्वारा अनुमति नहीं ली गई थी और ड्यूटी के समय वर्दी में डीजे की धुन पर कई पुलिस कर्मी जमकर नाचे पर इनके विरूद्ध कार्रवाई कौन करे। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में ही फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं। डीजे में तेज आवाज में सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे गीत बज रहे थे। डीजे की धुन पर रात में पुलिसकर्मी नाचते रहे और आसपास के लोग कान फोडू आवाज से परेशान होते रहे। डांस का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!