छतीसगढ़रायपुर

रायपुर: ढाई माह के बच्चे की मां ने महानदी में लगाई छलांग, शव बरामद

ढाई माह के बच्चे की मां ने महानदी में लगाई छलांग, शव बरामद; परिजनों से पूछताछ जारी

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी में सोमवार को घटी दर्दनाक घटना ने सभी को दहला दिया। आरंग थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला ने महानदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। मंगलवार को पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा थी और ढाई माह के बच्चे की मां थी।

पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा

पुलिस को घटनास्थल पर महिला की स्कूटी और रेलिंग से बंधा दुपट्टा मिला। इसी आधार पर अनुमान लगाया गया कि उसने नदी में छलांग लगाई है। इसके बाद तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दो साल पहले हुई थी शादी

स्वाति की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। इस समय वह रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी। अचानक इस तरह का कदम उठाने से परिवारजन भी स्तब्ध हैं।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अब मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!