छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर छात्र से 2.37 लाख की ठगी, Tax की मांग पर खुला साइबर फ्रॉड

बिलासपुर न्यूज धमाका – घर बैठे पैसा कमाने का लालच देना एक छात्र को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे टेलीग्राम लिंक के जरिए पहले छोटे-छोटे टास्क देकर विश्वास में लिया और फिर ट्रेडिंग टास्क के नाम पर 2.37 लाख रुपये हड़प लिए। जब ठगों ने रकम निकालने के लिए टैक्स जमा करने का दबाव बनाया, तब छात्र को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल

31 मई को छात्र के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को प्रिया शर्मा, ASI में HRA पदस्थ बताकर घर बैठे पार्ट टाइम जॉब ऑफर दिया। छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर शुरू में गूगल मैप रेटिंग का टास्क दिया गया और काम पूरा करने पर खाते में छोटी राशि भेजी गई।

इसके बाद उसे ट्रेडिंग टास्क में निवेश करने को कहा गया। शुरू में 1,000-2,000 रुपये निवेश कर छात्र को 4,110 रुपये वापस भी मिले, जिससे वह भरोसे में आ गया। बाद में 15,000, 38,000, 74,000 और 98,000 रुपये सहित कुल 1.84 लाख रुपये बैंक खाते से और शेष रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर जमा कर दी। इस तरह कुल 2.37 लाख रुपये ठगों के खाते में चले गए।

टैक्स के नाम पर हुआ शक

ठगों ने छात्र को झांसा दिया कि उसके खाते में 4.21 लाख रुपये का प्रॉफिट है, लेकिन रकम निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स जमा करना होगा। इस पर छात्र को शक हुआ और उसने परिचितों से चर्चा की। तब जाकर उसे समझ आया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।

पुलिस जांच में जुटी

छात्र ने तत्काल सिविल लाइन थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और ट्रांजैक्शन ट्रैक करने में लगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!