नई दिल्ली

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना कहा उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरूवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है, जब खबरों में कहा गया है कि लखनऊ स्थित बापू भवन में एक अधिकारी को, अनुबंध पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिलाएं असुरक्षित हैं. राज्य सरकार के महिला सुरक्षा के दावे की असलियत यही है.

उप्र की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा. कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी . उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो. तुम लड़की हो, लड़ सकती हो. देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!