
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है.तीनों टी 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में सट्टा लगाते थे. मुखबिर की सुचना पर नवीन तिवारी के पास से लगभग 5 लाख रुपए का सट्टा पट्टी, एलईडी टीवी और घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाइल और नगदी रकम 10800 जब्त किया है.राजू कालरा के पास से लगभग 50 हजार रुपए का सट्टा पट्टी, नगद रकम 4 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है ये तीनों आरोपी अलग-अलग जगह रहते हैं..पुलिस ने यहां छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


