बिलासपुरछत्तीसगढ

महिला पैरालिंपिक खिलाड़ी को संघ के अध्यक्ष-सचिव ने धमकाया , जान से मारने की धमकी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी किसी और ने नहीं बल्कि पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने दी है। खिलाड़ी ने दोनों पर घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने बताया कि सचिव और अध्यक्ष के खिलाफ उन्होंने खेल विभाग में शिकायत की थी। इसी वजह से उन्होंने उसे धमकी दी है। महिला खिलाड़ी ने दोनों के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज किया है। सरकंडा के चिंगराजपारा निवासी दीक्षा तिवारी व्हीलचेयर तलवारबाजी की सीनियर खिलाड़ी हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बीच राज्य शासन से शहीद राजीव गांधी खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए विजेता खिलाड़ियों के नाम मंगाए गए।

लेकिन, जिला खेल संघ ने उनका नाम नहीं भेजा। इस बात की जानकारी जब दीक्षा तिवारी को लगी तो उन्होंने इस बात की शिकायत खेल विभाग के अधिकारियों से कर दी। वहीं, इस बात का पता जब 10 अक्टूबर को पैरालिंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डीआर साहू को लगा तो वे अपनी पत्नी जया साहू के साथ दीक्षा के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी दीक्षा को धमकी देते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही खेल संघ को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। दूसरे दिन संघ के सचिव दीपक साहू भी दीक्षा के घर पहुंचे। दीपक ने भी दीक्षा को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने दीक्षा को अपने साथ स्टेडियम चलने को भी कहा। लेकिन वो नहीं गई, उसी समय जब दीक्षा के परिचित घर पहुंचे तो दीपक और उनका साथी खिलाड़ी घर से चला गया। इसी बात से परेशान होकर दीक्षा ने मामले की शिकायत सरकंडा थाना में दर्ज कराई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!