छतीसगढ़बलौदाबाजार

पुलिस ने संविदा का पुतला जलाने से NHM कर्मचारियों को रोका, प्रदर्शनकारियों में बढ़ा आक्रोश

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में NHM संविदा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। नियमितीकरण और संविलियन सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने बुधवार को संविदा व्यवस्था को कुप्रथा बताते हुए उसका पुतला दहन करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने पुतला जलाने से रोक दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने कहा – “प्रशासन को हमारी नहीं, पुतले की ज्यादा चिंता है।”

क्या हुआ धरना स्थल पर

स्थानीय दशहरा मैदान में सैकड़ों कर्मचारी धरना दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही पुतले को आग लगाने की तैयारी की, पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में लेकर ले जाया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने पुतले को वहीं डंडों से पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया।

संघ अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा –
“16 हज़ार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेशभर में हड़ताल पर हैं। बलौदाबाजार जिले के 500 से अधिक कर्मचारी धरना स्थल पर डटे हैं। सरकार हमारी मांगें सुनने के बजाय प्रतीकात्मक पुतला दहन से डर रही है।”

कर्मचारियों का आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को पुतला दहन की जानकारी पहले ही दे दी थी। बावजूद इसके रोकना इस बात का सबूत है कि “शासन को संविदा कर्मचारियों के दुख-दर्द की परवाह नहीं है, उसे केवल एक बेजान पुतले की चिंता है।”

स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित

संघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने बताया कि हड़ताल की वजह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इलाज और जांच के लिए मरीजों को लंबी लाइनें झेलनी पड़ रही हैं, कई लोग बिना इलाज वापस लौट रहे हैं।

कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगें

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण
  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  3. ग्रेड पे निर्धारण
  4. लंबित 27% वेतन वृद्धि का कार्यान्वयन
  5. मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता
  6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
  7. अनुकंपा नियुक्ति
  8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
  9. स्थानांतरण नीति
  10. न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा

आंदोलन में शामिल प्रमुख चेहरे

प्रदर्शन में यशवंत पटेल, विनोद देवांगन, आलोक दुबे, फ्रैंकलिन रात्रे, विनोद साहू, मोहिंदर कुमार, संगीता, खोगेश्वर पटेल, राजेश डहरिया, विकास जायसवाल, डोमन कुमार, हेमंत सिन्हा, गौतम साहू, दिनेश कुमार, नरेंद्र वर्मा, गंगाराम धीवर, मंजू साहू समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!