छतीसगढ़कोरबा

पूर्व प्रेमी ने दोस्तों संग विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरे में भरकर नाले में फेंका शव

कोरबा न्यूज धमाका – जिले में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए मृतका के पूर्व प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मृतका का कंकाल लालपुर जंगल के ठेंगुरनाला से बरामद किया।

23 दिनों से लापता थी महिला

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को चोटिया निवासी सविता राजवाड़े (विवाहिता) घर से राशन लेने निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उसके पति समेलाल राजवाड़े ने पुलिस चौकी कोरबी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर किया अपराध

जांच में सामने आया कि मृतका राशन लेने के बाद अपने पूर्व प्रेमी उमेंद्र प्रसाद से मिली और उसके साथ जंगल चली गई। आरोपी ने पहले स्वयं महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर अपने दो दोस्तों को बुलाकर महिला को जबरन उनके साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया।

जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मृतका के पति की मदद से पुलिस ने उमेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने वारदात कबूलते हुए अपने साथी संतराम का नाम उजागर किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का कंकाल लालपुर जंगल से बरामद किया और अपराध में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70, 103(1), 238 व 3-5 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इलाके में दहशत

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!