छतीसगढ़दुर्ग

सुनसान रास्ते में महिलाओं से करता था लूटपाट और दुष्कर्म, शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दुर्ग न्यूज धमाका – शहर में महिलाओं के साथ लूटपाट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घरेलू काम से घर लौट रही महिलाओं के साथ आरोपी योजनाबद्ध तरीके से नापाक हरकत करता था. पुलिस शातिर बदमाश को पकड़कर पूछताछ कर रही है. आरोपी यूपी के बदायूं का रहने वाला बताया जा रहा है. जो वर्तमान में जामुल में किराए का मकान लेकर लेबर कैंप में रह रहा था. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और वाहन खरीदी बिक्री पत्र बरामद किया हैं.

मामले पर पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना वाली जगह की पहले ही रेकी कर लेता था. इसके बाद वो किसी सुनसान जगह पर जाकर खड़े हो जाता था. फिर जैसे ही कोई महिला काम से लौट रही होती थी, तभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से धक्का मारकर गिरा देता था. फिर लूटपाट कर बलपूर्वक रेप की वारदात को अंजाम देता था. घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता था.

वाहन के माध्यम से पहचान होने पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली. आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और वाहन खरीदी बिक्री पत्र बरामद किए गए हैं .आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!