छतीसगढ़रायपुर

चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की दी धमकी,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोशल मीडिया पर चाकूबाज युवक खुलेआम गाली-गलौच करते हुए चाकू मारने की धमकी दे रहे है. एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है. युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी.

जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. यहां एक 18 वर्षीय युवक आरव धोटे पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया. घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है. आरव बाजार गया हुआ था, इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया. जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया.

थाने में FIR दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी. इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मरने की धमकी दे रहा है। घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!