वाराणसी

PM मोदी काशी में देंगे कई करोड़ की परियोजनाओं का उपहार, यहां अमूल प्लांट की रखेंगे आधारशिला

वाराणसी न्यूज़ धमाका // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2095 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे. प्रधानमंत्री मोदी पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला और विकास की परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे.

काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यो को समर्पित रहेगा. वाराणसी में दोपहर करीब एक बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा. प्रधानमंत्री दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए पोर्टल और डेयरी मार्क को भी लांच करेंगे. पीएम जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख लोगों को घरौनी का लिंक मोबाइल पर भेजेंगे. वाराणसी के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र भी देंगे. दस दिन के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचेंगे.

वह सड़क मार्ग से बाबतपुर से पिंडरा के करखियांव जाएंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा से पहले पीएम करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में 475 करोड़ रुपये की बनास काशी संकुल परियोजना की नींव रखेंगे. अमूल से जुड़े एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपए बोनस का आनलाइन ट्रांसफर भी वे बटन दबाकर करेंगे. इसी मंच से प्रधानमंत्री वाराणसी की तीनों तहसीलों के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र सौंपेंगे. इसके साथ ही वे एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख परिवारों को घरौनी यानी खतौनी प्रमाणपत्र का लिंक भेजेंगे. इसके बाद वे 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही 1225.51 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!