छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या, पैसे के लिए चाकू मारकर उतारा मौत के घाट – आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात डीडी नगर थाना क्षेत्र में पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हेमंत कोठरी के रूप में हुई है, जो रायपुर का ही रहने वाला था और घर का इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात हेमंत डिलीवरी पर निकला था। डीडी नगर इलाके में पप्पू यादव के घर के सामने उसकी बाइक टकरा गई। बहस के दौरान आरोपी पप्पू यादव ने हेमंत से पैसे की मांग की, जिसे उसने यह कहकर देने से मना कर दिया कि वे कंपनी के पैसे हैं। इस पर पप्पू यादव भड़क गया और गाली-गलौज के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल हेमंत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह मारपीट व लूटपाट के मामलों में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!