छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से 15 लाख की लूट, बाइक पर ‘BOSS’ लिखकर फरार हुए लुटेरे

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई। पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से 15 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहे थे, तभी कापा फाटक के पास बाइक सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने रुके और अचानक नगद रकम, सोने-चांदी की अंगूठी व चैन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की बाइक के नंबर प्लेट पर अंक की जगह अंग्रेजी में BOSS लिखा था।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। क्राइम ब्रांच इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!