
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्टर नंबर 14 में 3 साधुओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जहां बच्चा चोरी के संदेह में गांव के लोगों ने साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की है. वही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।



