छतीसगढ़रायपुर

पटवारियों और तहसीलदार पर गिरी गाज, भू-अर्जन में अधिक मुआवजा देने वाले तहसीलदार और तीन पटवारियों का हुआ निलंबन…

रायपुर न्यूज धमाका – भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर का सड़क निर्माण के अनुविभाग अभनपुर अंतर्गत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में निजी भूमि स्वामियों को भू अर्जन के रूप में वास्तविक मुआवजा से अधिक मुआवजा राशि का भुगतान किया जाकर निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया था, तथा शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई थी।

शासन ने इस मामले में दोषी पाते हुए गोबरा नवापारा जिला रायपुर के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को निलंबित कर दिया है। बता दे कि लखेश्वर प्रसाद किरण वर्तमान में बिलासपुर जिले में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके निलंबन का आदेश सीधे राजस्व मंत्रालय से निकला है।

उनके अलावा तत्कालीन हल्का पटवारी क्रमांक 49 जितेंद्र साहू तहसील अभनपुर, तत्कालीन हल्का पटवारी हल्का क्रमांक 49 में रहे दिनेश पटेल, तत्कालीन हल्का पटवारी क्रमांक 24 लेखराम देवांगन को भी निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!