छतीसगढ़रायपुर

पाथरी ग्राम पंचायत सचिव पर गिरी गाज, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित

रायपुर न्यूज धमाका – बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत पाथरी के सचिव लखीराम देवांगन को कर्तव्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत यह कार्रवाई की है।

शिकायतों के आधार पर पाया गया कि श्री देवांगन अपने मुख्यालय पाथरी में निवास न कर दूरस्थ ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में रहते हैं और पिछले छह महीनों से कार्यालय में उनकी उपस्थिति बेहद कम रही। इसके अलावा, मतदाता सूची पुनरीक्षण, आयुष्मान कार्ड शिविर, ग्राम सभा की बैठकों और योजनाओं से जुड़े कार्यों में घोर लापरवाही बरतने का मामला पकड़ में आया है। निलंबन अवधि में श्री देवांगन का मुख्यालय जनपद पंचायत बकावंड कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!