छतीसगढ़रायपुर

नगर निगमो में होगा भाजपा का सम्मेलन, सीएम साय होंगे सभी सम्मेलनों में शामिल, बनेगी प्रचार-प्रसार की रणनीति

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सीएम और मंत्री शामिल होंगे। इसके जरिए पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों को भी जुटाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी आम सभाएँ होंगी। मंत्री, विधायक, संगठन के शीर्ष नेता सभाओं को सम्बोधित करेंगे। 

3 फरवरी के बाद जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र

वहीं रायपुर निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी के बाद बीजेपी का घोषणा पत्र जारी होगा। कल सुझाव के लिए आखरी तारीख है। अब तक ईमेल, व्हाट्सएप से मिले 5 हज़ार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। हर वर्ग के लोग सुझाव दे रहे हैं। सड़क, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। इसके अलावा रायपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के भी सुझाव मिले हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!